- Hindi News
- National
- हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगा श्रीनाथजी मंदिर की 200 दुकानों का किराया, अन्य खर्चे घटाएंगे
हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगा श्रीनाथजी मंदिर की 200 दुकानों का किराया, अन्य खर्चे घटाएंगे
श्रीजीमंदिर मंडल की शहरभर में स्थित 200 दुकानों को किराया प्रति वर्ष 5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा। यह कदम मंदिर प्रशासन ने अनावश्यक खर्चों को कम करने और आय बढ़ाने को लेकर उठाया। मंगलवार को निर्माण कार्य के टेंडर प्रक्रिया में भी करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपए बचत हुए। इधर, मंदिर प्रशासन की खर्च घटाओ, आय बढ़ाओ..., कोशिश को आम लोगों, सेवकों और कर्मचारियों का साथ भी मिलने लगा है। मंदिर व्यवस्था के लीकेज को लोग स्वयं आकर बताने लगे है। प्रभु के मंदिर प्रशासन के सालाना 5 करोड़ घाटे की खबर का आमजन पर सकारात्मक असर हुआ है। आय बढ़ाने के तहत मंदिर प्रशासन शहर भर में स्थित अपनी मालिकाना दुकानों के किराए में बढ़ोतरी करने जा रहा है। अभी तक प्रति 3 वर्ष में 10 प्रतिशत किराया बढ़ाया जाना था। लेकिन गत 1993 के बाद से किराए में वृद्धि नहीं की गई। मंदिर बोर्ड की गत 19 जनवरी को हुई बैठक में दुकानों का किराया प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत बढ़ाने पर निर्णय किया गया। ऐसे में शहर में मंदिर की 200 के करीब दुकानों का 5 प्रतिशत वृद्धि से आय बढ़ेगी। वहीं 1993 से प्रति 3 वर्ष में 10 प्रतिशत की होने वाली वृद्धि भी एकमुश्त दुकानदारों से ली जानी है।
एवजी किराएदारों की जांच
मंदिरमंडल की दुकानों के किराएदारों ने अपनी दुकानें और किसी को लाखों के डिपोजिट हजारों रुपए मासिक किराए पर दे दी। मंदिर प्रशासन अब उप किराएदारों की पहचान कर कार्रवाई करेगा। इसके लिए जांच टीम का गठन किया जा रहा है। इधर, खर्चे कम करने के तहत मंदिर प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया में भी मोल-तोल शुरू कर दिया है। मंगलवार को मंदिर विस्तार योजना के दूसरे चरण में विभिन्न निर्माण कार्यों की 2 करोड़ की निविदाएं आमंत्रित की गई। ठेकेदारों ने आधार राशि 2 करोड़ की 53 प्रतिशत से अधिक राशि भर कर दी। मोल भाव के दौरान सीईओ जगदीशचंद्र हेडा ठेकेदारों को आधार राशि से 18 प्रतिशत नीचे ले आए।
इससे मंदिर प्रशासन को करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपए की बचत हुई।