- Hindi News
- National
- नाथद्वारा चिकित्सालय में 5 डॉक्टरों की अस्थाई नियुक्ति, रात को भी देंगे सेवाएं
नाथद्वारा चिकित्सालय में 5 डॉक्टरों की अस्थाई नियुक्ति, रात को भी देंगे सेवाएं
चिकित्सकोंकी कमी से जूझ रहे जिले के सबसे बड़े राजकीय चिकित्सालय को राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से 5 चिकित्सकों की नियुक्ति देकर तोहफा दिया। गत दिनों जिला सीएमएचओ की ओर से आदेश जारी कर चिकित्सकों की नियुक्ति की गई। इससे गुरुवार से रात्रिकालीन चिकित्सकिय सेवाएं पुन शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि कई सालों से चिकित्सकों की कमी पर नियुक्ति की मांग आमजन, जनप्रतिनिधियों द्वारा की जा रही है। इस पर गत वर्ष आमजन की मांग पर 5 डॉक्टरों की नियुक्ति करने की बात कहीं गई थी। अस्पताल के पीएमओ आर मीणा ने बताया कि सीएमएचओ की ओर से अस्थाई 5 डाक्टरों की नियुक्ति की गई है। अब रात को भी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
इनकीहुई नियुक्ति : राजकीयचिकित्सालय में आकोदड़ा से डॉ. खुशवंत जैन, सांयो का खेड़ा से डॉ. शिव सिंह, मचींद से डॉ. मुकेश यादव, देलवाड़ा सीएचसी से डॉ. विकास पुरषोतम और सलोदा से डॉ. संदीप कुमार को लगाया गया। पूर्व चिकित्सकों की कमी होने के कारण चिकित्सालय में रात्रि के समय चिकित्सकों की सेवा ऑन कॉल कर दी गई थी। नए चिकित्सकों की नियुक्ति के बाद अब रात्रिकालीन में भी एक चिकित्सक इमरजेंसी में ऑन ड्यूटी रहेगा। गुरुवार से रात्रि सेवा शुरू हो जाएगी।