- Hindi News
- अध्यापकों की कमी पर स्कूल पर तालाबंदी, डेढ़ घंटे प्रदर्शन
अध्यापकों की कमी पर स्कूल पर तालाबंदी, डेढ़ घंटे प्रदर्शन
क्षेत्रके रामावि आकोदड़ा के विद्यार्थियों ने अध्यापकोंं की कमी को लेकर मंगलवार को स्कूल के गेट पर तालाबंदी कर नारेबाजी की। एकीकरण के बावजूद यहां अध्यापकों की कमी चल रही है।
अध्यापकों की कमी को लेकर विद्यार्थी सुबह 10 बजे स्कूल के बाहर जमा होना शुरू हो गए। विद्यार्थियों ने सरकार प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गेट पर ताला लगा दिया। छात्रों ने बताया कि हाल ही में राजकीय प्राथमिक स्कूल को माध्यमिक स्कूल में मर्ज किया था। स्कूल में 260 छात्र-छात्राएं हैं। इतने छात्रों पर प्राथमिक के 2, माध्यमिक के लिए 3 अध्यापक ही हैं जबकि 10 अध्यापकों सहित स्टॉफ की जरूरत है। अध्यापक नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों के अनुसार विज्ञान, संस्कृत, गणित, सामाजिक विज्ञान के अध्यापकों सहित पीटीआई चतुर्थ श्रेणी बाबू का पद रिक्त है।
अध्यापकों के नहीं होने से शिक्षण प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों द्वारा सरकार आपके द्वार के तहत शिविर में जनजाति मंत्री नंदलाल मीणा से भी शिकायत की थी। तब मंत्री ने 15 अगस्त के बाद अध्यापकों की नियुक्ति का आश्वासन दिया था। सितंबर आधा निकलने तक अध्यापको की नियुक्ति नहीं होने से छात्रों ने हड़ताल कर तालाबंदी कर दी। छात्र करीब डेढ़ घंटे तक ताला लगाकर नारेबाजी करते रहे। अध्यापकों ग्रामीणों की समझाइश पर ताला खोला गया। लेकिन छात्रों ने पढ़ाई का बहिष्कार कर दिया। अध्यापक अंदर बैठे छात्र बाहर नारेबाजी करते रहे।
^हड़ताल की सूचना अधिकारियों को दी गई है। अध्यापकों की कमी को लेकर विभाग को कई बार मांग की गई। समानीकरण में अध्यापकों को लगाने की आशा है। छात्रों को समझाया गया है। पंकजसालवी, प्रधानाध्यापकरामावि आकोदड़ा।
नाथद्वारा। आकोदड़ा में स्कूल पर तालाबंदी कर शिक्षक का घेराव करते विद्यार्थी।
नाथद्वारा। आकोदड़ामें स्कूल पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन करते विद्यार्थी।