पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलेक्टर अर्चना सिंह ने किए श्रीजी के दर्शन

कलेक्टर अर्चना सिंह ने किए श्रीजी के दर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा . नवनियुक्त कलेक्टर अर्चना सिंह ने बुधवार को श्रीजी प्रभु के दर्शन कर पदभार संभाला। सिंह सुबह साढ़े 11 बजे न्यू कॉटेज पहुंची। जहां एसडीएम इंदा राम मेघवंशी, मंदिर सीईओ जगदीशचंद्र हेडा, तहसीलदार सोहनलाल शर्मा ने उनकी अगवानी की। कलेक्टर सिंह ने श्रीजी प्रभु की राजभोग झांकी के दर्शन किए। दर्शनोपरांत उनका परंपरानुसार समाधान किया गया। दर्शन करने के बाद वह मोतीमहल परिसर में पत्रकारों वार्ता के लिए पहुंची। जहां जिले में घटते लिंगानुपात के सवाल पर कलेक्टर ने कहा कि दूसरे ट्राइबल क्षेत्रों के अपेक्षा राजसमंद जिले का अनुपात बेहतर है। फिर भी कार्यभार संभालने के बाद लिंगानुपात, मातृ मृत्यु दर के कारण पर पर योजना बंध काम किया जाएगा।

नाथद्वार . पूर्व कलेक्टर से चर्चा करतीं अर्चना सिंह।

खबरें और भी हैं...