स्कूल में रिक्त पद भरने की मांग
नाथद्वारा | शिशोदाके दड़वल के रामावि में शिक्षकों की कमी पर जिला शिक्षाधिकारी और एसडीएम को ज्ञापन भेजकर रिक्त पदों को भरने की मांग की गई। गांव के हीरालाल जोशी ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 1 से 10 में 164 विद्यार्थी अध्ययनरत है। विद्यालय में प्रधानाध्यापक सहित 5 वरिष्ठ अध्यापकों के पद रिक्त होने से शिक्षण कार्यों में विद्यार्थियों को समस्याएं रही है। रिक्त पदों को तुरंत भरने की मांग की है।