नाथद्वारा : गार्गी पुरस्कार वितरण कल
प्रतिभावान छात्राओं को दिए जाने वाले गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह खमनोर में शुक्रवार को होगा। नोडल अधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि खमनोर हायर सैकंडरी के प्रधानाध्यापक इंद्रमल जटिया के नेतृत्व में पंचायत समिति खमनोर के सभागार में कार्यक्रम होगा। बसंतपंचमी पर सुबह 11 बजे होने वाले कार्यक्रम में क्षेत्र की 10 वीं 12 वीं की 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली छात्राओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। कार्यक्रम में विधायक कल्याणसिंह चौहान, प्रधान शोभा पुरोहित उपस्थित रहेंगे।