पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीसीई कार्यशाला में शिक्षकों को प्रशिक्षण

सीसीई कार्यशाला में शिक्षकों को प्रशिक्षण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा | ब्लॉकसर्व शिक्षा अभियान की सतत एवं व्यापक मूल्यांकन की कार्यशाला का बुधवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फौज में डाइट के वरिष्ठ व्याख्याता प्रेमशंकर पालीवाल के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ हुआ। कार्यशाला में राप्रावि से लेकर सीनियर सैकंडरी तक के अध्यापकों से आग्रह किया गया कि पूर्ण निष्ठा के साथ सीसीई कार्य को अंजाम दिया जावे प्रभारी विष्णुदत्त पालीवाल ने सीसीई कार्यशाला के उद्देश्यों की जानकारी दी। ओमप्रकाश पालीवाल, शांतिलाल जोशी, सुनीता राठौड़, स्नेहप्रभा शर्मा ने संदर्भ व्यक्ति में कार्य योजना, अभिलेखों का संधारण, हिंदी पर्यावरण विषय में आई समस्याओं का समाधान कराया। कार्यशाला में शंकर सिंह राजपूत, दलपत सिंह भाटी, मोहनलाल शंभुसिंह ने संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...