पूरे जिले को ओडीएफ घोषित करवाना रहेगा प्राथमिकता : अर्चना सिंह
राजसमंद| नईकलेक्टर अर्चना सिंह ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। नवनियुक्त कलेक्टर अर्चना सिंह ने इस मौके पर कहा कि हर जिले की अपनी अलग जरूरत है। आने वाले समय में योजना बनाकर जिले को विकास पथ पर बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमों और योजनाओं को प्राथमिकता से किया जाएगा। आरोग्य राजस्थान के तहत महिला स्वास्थ्य और स्वच्छ भारत मिशन अभियान में जिले को खुले में शौच मुक्त घोषित करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि चूरू की तर्ज पर शौच मुक्त करने के लिए राजसमंद में प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को पूर्व की भांति नई ऊर्जा के साथ काम करने का आह्वान किया। पहले दिन अर्चना सिंह ने जिले के अधिकारियों से परिचय लेकर उनसे संबंधित जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में राजसमंद वर्ड फेम है। नाथद्वारा में भी मंदिर का एक प्रोजेक्ट चल रहा है। इससे संबंध में जानकारी ली है।
नई कलेक्टर अर्चना सिंह बुधवार को श्रीजी के दर्शन के बाद दोपहर साढ़े 12 बजे कलेक्ट्री में पहुंची। ज्योतिषियों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को 12.49 बजे से 2 बजकर 13 मिनिट तक राहु काल था। जब पत्रकार कलेक्टर अर्चना सिंह के चेंबर में पहुंचे तो एक कर्मचारी ज्वाइनिंग के हस्ताक्षर कराने के लिए रजिस्टर लेकर आगे बढ़ा। इस पर कलेक्टर ने कहा कि किसी ने कहा कि अभी राहु काल चल रहा है। इसलिए यह समय निकलने के बाद वे पदभार संभाल लेगी। एक बार तो वह चेंबर में सोफे पर बैठ गई। हालांकि कलेक्टर ने यह भी कहा कि वह इससे नहीं मानती है। इसके बाद कलेक्टर की कुर्सी पर बैठ गई और मीडियाकर्मियों से रूबरू हुई। बाद में कलेक्टर ने शुभ मुहूर्त में पदभार संभाला।
वर्माको विदाई दी
कलेक्टरकार्यालय में नव पदस्थापित कलेक्टर अर्चना सिंह के स्वागत और निवर्तमान कलेक्टर कैलाशचंद वर्मा के स्थानांतरण के मौके पर विदाई समारोह हुआ। वर्मा ने इस मौके पर अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने वर्मा का फुल मालाओं से लाद दिया विदाई दी। समारोह में एडीएम बृजमोहन बैरवा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोविंद सिंह राणावत, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक पुष्पा पंवार, जिला रसद अधिकारी सुभाष चौधरी सहित कई मौजूद थे।
राहु काल टाला फिर संभाला पदभार
अर्चना सिंह पद भार ग्रहण करते हुए।