नगर पालिका की वित्तीय वर्ष 2016-17 की बजट को लेकर बोर्ड बैठक गुरुवार को सभागार में अध्यक्ष लालजी मीणा की अध्यक्षता में होगी। बैठक में 80 करोड़ के वार्षिक बजट पर चर्चा कर अनुमोदन होगा। बजट बैठक में नपा में जल योजनाओं के साथ सामान्य कार्यों के लिए बजट पारित होने की संभावना है।