गार्ड ने मंदिर प्रशासन पर लगाया आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप
नाथद्वारा| श्रीजीमंदिर में कार्यरत गार्ड ने मंदिर प्रशासन पर आर्थिक यातनाएं देने आत्महत्या करने को मजबूर करने का आरोप लगाया है। वहीं मंदिर प्रशासन ने आत्महत्या की सूचना पर पुलिस से गार्ड को पाबंद करने को कहा है। गार्ड सिपाही अमर सिंह झाला ने मंदिर प्रशासन को पत्र लिखकर आत्महत्या को मजबूर करने का आरोप लगाया। झाला ने बताया कि गत 20 सालों से उसकी वेतन वृद्धि को रोका गया इसके साथ ही 20 सालों के परिलाभ, एरियर, 6ठां वेतन आयोग, 7 महीने सूरत बैठक जी पर कार्य करने के बावजूद वेतन नहीं देने सहित अन्य आर्थिक यातनाएं देने का मंदिर प्रशासन के कुछ अधिकारियों द्वारा दी जा रही है और लिपिक सहित अन्य अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप भी लगाया है। गत 4 जनवरी को मंदिर प्रशासन को पत्र लिख आत्महत्या करने को मजबूर करने का आरोप लगाया जिस पर मंदिर प्रशासन ने पाबंद करने के लिए पुलिस को बताया है ,पुलिस गार्ड को को पाबंद करेगी।
जांच की जा रही है
^सिपाहीने आत्महत्या करने की सूचना दी। जो कि पुलिस को दे दी है पाबंद करने को कहा है। सिपाही की मांग आरोप की जांच की जा रही है। जगदीशचंद्रहेडा, सीईओ मंदिर मंडल।