नाथद्वारा: कबीर पंथियों का सम्मेलन
शहर के समीप टांटोल पंचायत के गोज्यारी गांव में कबीर पंथी साधकों का सम्मेलन मंगलवार को हुआ। सम्मेलन में संत रामपाल पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। सम्मेलन में नशामुक्ति, शादियों में अनावश्यक खर्च नहीं करने, कबीर के नियमों पर चलने का सकंल्प लिया गया। इस दौरान राजेन्द्र सरदेपुर, श्यामलाल, मोहनसिंह, सहित अन्य साधक उपस्थित थेे।