नाथद्वारा पालिका में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विधायक को लिखा
नगरपालिका में स्वीकृत पदों के विरुद्ध रिक्त पदों पर कार्मिकों की नियुक्ति की मांग को लेकर पालिकाध्यक्ष ने विधायक कल्याणसिंह चौहान को पत्र लिखा है। नगर पालिकाध्यक्ष लालजी मीणा ने बताया कि नाथद्वारा वैष्णव संप्रदाय की प्रधानपीठ हैं। प्रतिवर्ष लाखों वैष्णव नाथद्वारा आते हैं। नगर पालिका नाथद्वारा में स्वीकृत अधिकारी कर्मचारियों के पदों पर न्यूनतम कर्मचारियों की नियुक्ति होने से आमजन के सामान्य कार्य भी समय पर संपादित नहीं हो पा रहे हैं। मीणा ने कहा कि कम कर्मचारियों के चलते केंद्र राज्य सरकार के स्वच्छता अभियान, मुख्यमंत्री आवास योजना, भामाशाह योजना सहित अन्य जनहित की योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंचाया जा सका है। पालिकाध्यक्ष मीणा ने कहा कि नगर पालिका तृतीय श्रेणी की पालिका है। कार्य के मुकाबले यहां स्टॉफ की काफी कमी है। उन्होंने मुख्यमंत्री, स्वायत्त शासन मंत्री राजपाल सिंह शेखावत विधायक कल्याण सिंह चौहान को पत्र लिखकर रिक्त पदों को भरने की मांग की है।
कितनेपद, कौनसे रिक्त : कनिष्ठलेखाकार, कनिष्ठ अभियंता के 2 में से एक रिक्त, राजस्व अधिकारी का एक पद, सहायक राजस्व निरीक्षक 1, कार्यालय सहायक 1, कनिष्ठ लिपिक के स्वीकृत 5 में 2 रिक्त, पर्चा वितरक के 3 रिक्त, स्वास्थ्य निरीक्षक का एक पद रिक्त चल रहा है।