ब्रॉडगेज लाइन की स्वीकृति देने की मांग
राजसमंद | लोकअधिकारी मंच ने प्रधानमंत्री और रेलमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें बजट 2016 में नाथद्वारा-मारवाड़ जंक्शन ब्रॉडगेज आमान परिवर्तन की स्वीकृति देने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया कि यहां पर ऐेतिहासिक स्थल, विश्व धरोहर कुंभलगढ़, श्रीजी मंदिर, मार्बल उद्योग के साथ जेके टायर और हिंदुस्तान जिंक जैसे उद्योग है। इसलिए रेल की मीटर गेज के बजाय ब्रॉडगेज लाइन बनाई जाए।