पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सत्तापक्ष : शहर में नहीं हुआ विकास, विरोध करो सभी प्रतिपक्ष : हमें क्या जरूरत, आप ही हमारी भूमिका म

सत्तापक्ष : शहर में नहीं हुआ विकास, विरोध करो सभी प्रतिपक्ष : हमें क्या जरूरत, आप ही हमारी भूमिका में हो

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका की बोर्ड बैठक गुरुवार को हंगामेदार रही। शहर में विकास कार्यों को लेकर सत्ता पक्ष की नहीं चली तो विपक्ष को विरोध करने के लिए उकसाया। सत्ता पक्ष के पार्षदों ने विपक्ष को निशाना बनाकर कहा कि हम सत्ता में बंधे है आप विरोध करो। इस पर विपक्ष के पार्षदों ने कहा कि हमारी भूमिका आप निर्वाह कर रहे है तो हमारी क्या जरूरत है। लो हमारी सीट ग्रहण कर लो। इस पर नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह चौहान ने सत्ता पक्ष के पार्षदों को लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि शर्म करो जनता ने आपको वोट देकर जिताया है। लोगों के काम करो। काम नहीं हुए तो मैं जनता से हाथ जोड़ कर माफी मांग लूंगा लेकिन आपको जनता माफ नहीं करेगी। करीब 45 मिनिट देरी से शुरू हुई बैठक में भाजपा के पार्षद ही अपने बोर्ड के नकारापन को उजागर करने लगे। बैठक में सत्ता पक्ष के पार्षदों ने आयुक्त तनुजा सोलंकी पर बोर्ड को शून्य करने, काम नहीं करने, अधिकतर छुट्टियों पर रहने सहित अन्य कई आरोप लगाए। हालांकि इस दौरान हुए हंगामे, शिकायतों और शोर-शराबे के बीच 98 करोड़ 57 लाख 29 हजार का बजट पारित हुआ। जो कि गत वर्ष कि तुलना में 23 करोड़ 44 लाख 34 हजार रुपए ज्यादा है।

हंगामे पर विपक्ष ने की सीट ऑफर

विपक्षको विरोध का मुद्दा उठाने के लिए कहने पर प्रतिपक्ष नेता प्रमोद गुर्जर ने कहा कि सत्ता पक्ष ही हमारा काम कर रहा है तो हमें क्या जरूरत कहां है। आइए हमारी सीट ग्रहण कीजिए। सत्ता विपक्ष की तकरार से तिलमिलाए विधायक चौहान ने सदन में ही अपने पार्षदों, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को लताड़ पिलाई।

ऐसे हुई शुरूआत

वार्ड3 के पार्षद गोपाल पुरोहित ने बैठक में हंगामे की शुरूआत की। पार्षद ने कहा कि शर्म रही है कि हम सत्ता में है। लोगों के काम नहीं करवा पा रहे है। नपा को कौन चला रहा है। क्या नोटिफाइड एरिया कमेटी चला रही है या जनप्रतिनिधि। उन्होंने शहर भर की कई समस्याओं को सदन में रखा। इस पर पार्षद गोपाल पुरोहित ने विपक्ष से कहा कि हम सत्ता में है बंधे हुए है। उन्होंने विपक्ष को इंगित कर कहा आप विरोध करो शहर में विकास के काम नहीं हो रहे है। उन्होंने बनास किनारे नहर की दीवार बनवाने के लिए विपक्ष से कहा मुद्दा उठा कर विरोध करो।

शिकायत लेकर पहुंचे लोग

बैठकजारी रहने हंगामे के दौरान ही गोविंद चौक के वाशिंदे शिकायतें लेकर पहुंच गए। गिरीश विद्रोही के नेतृ्त्व में आए लोगों ने गोविंद चौक पर रखे गए कचरा पात्र को हटाने की मांग की। इस पर विधायक ने उचित कार्रवाई करने को कहा। बजट चर्चा के दौरान विपक्ष ने जलदाय विभाग के 66 करोड़ 86 लाख के बजट पर सवाल उठाए। प्रतिपक्ष नेता गुर्जर ने कहा कि बजट पेश करने की जगह डीपीआर बनाकर सरकार से अनुमति लानी चाहिए। एईएन नाथु सिंह राठौड़ ने कहा कि डीपीआर तैयार हो रही है उसे पेश किया जाएगा।

नपा की कमर तोड़ी : गुर्जर

बैठकमें बजट पर चर्चा के दौरान प्रतिपक्ष नेता ने व्यंगात्मक लहजे में सत्ता पक्ष पर प्रहार किया। प्रमोद गुर्जर ने कहा कि परेश-लालजी की जोड़ी ने नपा की कमर तोड़ी। उन्होंने नपाध्यक्ष उपाध्यक्ष को निशाना बनाया। नपा में लेखाकार का पद रिक्त होने से बजट संविदाकर्मी मनोज पालीवाल ने पेश किया। पार्षद नरोत्तम त्रिपाठी ने आपत्ति जताई। इधर, त्रिपाठी ने पीएचईडी विभाग में 166 कर्मियों की भर्ती के मामले में घोटाले का भी आरोप लगाया।

नाथद्वारा। नगर पालिका की बैठक में बोर्ड बैठक में हंगामे के दौरान उपाध्यक्ष परेश सोनी आयुक्त तनुजा सोलंकी के बहस होते हुए। बैठक में उपस्थित विधायक कल्याण सिंह नगर पालिका अध्यक्ष लालजी मीणा।

नाथद्वारा। नगर पालिका बोर्ड बैठक में नेता प्रतिपक्ष प्रमोद गुर्जर बजट पर सवाल करते हुए।

खबरें और भी हैं...