संत को परेशान करने पर आईजी से सुरक्षा की गुहार
राजसमंद | नाथद्वारागणेश टेकरी स्थित आश्रम में तथाकथित भूमाफियाओं द्वारा संत और परिवारजनों को परेशान करने आए दिन जान से मारने की धमकियों को लेकर संत विरेंदर दास ने आईजी आनंद श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। ज्ञापन में बताया कि गणेश टेकरी में बने आश्रम में गाय की सेवा करते हुए परिवार चला रहा हूं। हटाने के लिए आए दिन नाथद्वारा से भूमाफिया परेशान करते है। आए दिन तंबू हटाने के लिए उसे जान से मारने की धमकियां देते है। कई बार जिले के पुलिस के अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखित में शिकायत कर चुके है फिर भी राहत नहीं मिली।