- Hindi News
- राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता नाथद्वारा में 19 से
राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता नाथद्वारा में 19 से
नाथद्वारा| स्थानीयदी क्रिएटिव ब्रेन एकेडमी उच्च माध्यमिक स्कूल के तत्वावधान में होने वाली 59 वीं राज्य स्तरीय 17 19 वर्ष स्कूल बैंडमिंटन प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को सीबीए स्कूल परिसर में तैयारी बैठक रखी गई।
संस्था के निदेशक शिवहरि शर्मा ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता उप जिला शिक्षा अधिकारी (खेल) मंजुला शर्मा ने की। हरिवल्लभ पालीवाल, नारायण लाल राठी विशिष्ट अतिथि थे। बैठक के दौरान अध्यक्ष ने सभी प्रतिनियुक्त कार्मिकों से मिल-जुल कर कार्य करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
खेल प्रभारी, दामोदर स्टेडियम के कोच प्रकाश सनाढ्य ने बताया कि प्रतियोगिताओं के लिए कार्यालय व्यवस्था, आवास व्यवस्था स्थानीय बीसानीमा धर्मशाला, गोविन्द चौक में की गई है। उद्घाटन, समापन समारोह, सभी मैच दामोदर स्टेडियम लालबाग में होंगे।
बैठक में प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए प्रतिनिुयक्त कार्मिकों की विभिन्न समितियां बनाकर कार्य का उत्तरदायित्व सौंपा गया। बैठक में जिले के करीब 70 शारीरिक शिक्षकों खेल प्रशिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अन्त में सीबीए की प्रशासिका शीतल गुर्जर ने शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों आगन्तुक कार्मिकों का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया।
उल्लेखनीय है कि दामोदर स्टेडियम में आगामी 19 सितम्बर से 24 सितम्बर तक राज्य स्तरीय उच्च माध्यमिक स्कूली बैडमिंटन प्रतियोगिता रखी है। इसमें प्रदेश की 32 जिलों की टीमें भाग लेंगी।