ब्लॉक कांग्रेस की बैठक
रेलमगरा| ब्लॉककांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार दोपहर 1 बजे चावंडा माता परिसर में होगी। इसमें नाथद्वारा विधानसभा की 14 ग्राम पंचायतों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक की अध्यक्षता किशन लाल करेंगे। मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर होंगे। प्रधान रेखा अहीर भी उपस्थित रहेंगी। जिला प्रवक्ता लेह रु लाल अहीर ने बताया कि बैठक में सदस्यता अभियान और पंचायतीराज चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में पार्टी के पूर्व विधायक, प्रधान, उपप्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, जिला और ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारी, अग्रिम संगठन, विधानसभा नाथद्वारा के कार्यकर्ता भाग लेंगे।