पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भास्कर संवाददाता | मकराना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मकराना

पूर्वविधायक भंवरलाल राजपुरोहित ने कहा कि मकराना जिला बनने की सारी प्राथमिकताएं पूरी करता है। अगर मकराना को जिला बनाया जाता है तो कुचामन, नावां, परबतसर, डेगाना सहित 70 किलोमीटर परीधि के लोगों को सहूलियत मिलेगी। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि मकराना प्रमुख मार्बल औद्योगिक नगरी है जो कि पूरे विश्व में अपनी खास पहचान रखती है। यह सीधे ब्रॉडगेज रेलवे मार्ग से जुड़ा होने के साथ सरकार को प्रति वर्ष एक सौ करोड़ से अधिक का राजस्व देता है।

मकराना पूरी करता है जिला बनने की प्राथमिकताएं : राजपुरोहित

खबरें और भी हैं...