पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नावां थाने में आरोपी ने किया आत्महत्या का प्रयास, मामला दर्ज

नावां थाने में आरोपी ने किया आत्महत्या का प्रयास, मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नावांशहर में शनिवार रात को पांच लोगों को झगड़ा करते पुलिस ने गिरफ्तार किया और थाने लेकर पहुंची। मगर रात को थाने में इन पांच लोगों में एक व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का भी मामला दर्ज किया गया। पुलिस का कहना था कि शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति ने सिर फोड़कर आत्महत्या का प्रयास किया। मगर दूसरी तरफ नावां एसएचओ का कहना है कि कारणों का पता ही नहीं।

थानेदार यह भी कहते दिखे कि मामले की जांच करेंगे, जबकि पूरी वारदात के उनके ही थाने में हुई। पुलिस के अनुसार शहर के पुराने रेलवे स्टेशन पर स्थित एक स्कूल के पास झगड़ा करते शनिवार रात को पांच लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक आरोपी बंशीराम पुत्र उगमाराम रेबारी भी शामिल था। रात को पांचों आरोपियों को थाने लाया गया। थाने में रात को पांचों आरोपियों में से एक बंशीलाल के साथ क्या घटना हुई, यह किसी को पता नहीं मगर उसके सिर से खून बहने लगा और वह जोर जोर से चिल्लाने लगा। पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर में यह बताया गया है कि बंशीलाल ने शौच जाने के लिए कहा। बाहर निकलकर बंशीलाल ने दीवार से सर टकरा कर आत्म हत्या का प्रयास किया।

आखिरक्या हुआ था थाने में?

इसमामले को लेकर पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है। शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार पांच लोगों में से एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या का प्रयास करना और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने का मामला पेचीदा होता जा रहा है। पुलिस खुलकर कुछ भी नहीं बोल रही है। शेषपेज 13