पेज 11 का शेष...
हमेंमहाराज की जीवन प्रसंगों से सीख लेकर समाज हितार्थ समर्पण काम करना चाहिए। कलक्टर डा. वीणा प्रधान ने कहा कि विकास के मुद्दे पर प्रशासन जनता के हमेशा साथ है संस्थान अध्यक्ष पूर्व मंत्री राजेंद्र गहलोत ने कहा कि संत लिखमीदास महाराज का स्मारक कार्य बहुआयामी स्तर पर चल रहा है। उपाध्यक्ष मोतीलाल सांखला, सचिव नरेन्द्र सिंह कच्छावा, राजेन्द्र सिंह सोलंकी ने भी विचार व्यक्त किए।
रक्तदानशिविर में उमड़े युवा: इसमौके पर रक्तदान शिविर मे 65 युवाओं ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक प्रभारी डाक्टर सुनीता आर्य के नेतृत्व में रामपाल गहलोत, धर्मवीर सिंह, रामकन्या मणिहार, चन्द्र मोहन, मोहम्मद अली तेजाराम ने सहयोग किया। कार्यक्रम में नथमल गहलोत, मोहनराम धुंधवाल, भाजपा जिला महामंत्री जगबीर छाबा, जीवनमल भाटी, सह सचिव मनोहरलाल परिहार, हीरालाल भाटी, कमल भाटी, महेन्द्र भाटी, सत्यनारायण कच्छावा जायल, नावां माली समाज अध्यक्ष मेघाराम सैनी सहित लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ली। रात्रि में भक्ति संध्या का आयोजन रखा गया। इसमें स्थानीय कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।
थानेमें आरोपी ने किया...
यहकहा थानेदार ने: नावांथानाप्रभारी रामचन्द्र मूंड ने बताया कि बंशीलाल द्वारा आत्म हत्या का प्रयास किया गया। इस पर मामला दर्ज किया गया है। आत्महत्या के क्या कारण रहे जांच के बाद ही इसका खुलासा किया जाएगा।
लाडनूंमें अशांति...
इनकेअन्य साथियों की गिरफ्तारी लूट का माल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। एएसपी कस्वां ने बताया कि पूरी तफ्तीश के बाद वास्तविक बदमाशों की पहचान करके गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने इससे पहले 10 जनों को थाने बुलाकर पूछताछ की, तब जाकर इन तीनों के वारदात में शामिल होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि छेड़छाड़ अन्य घटनाओं को अंजाम देने पर पाबंदी लगाने के उद्देश्य से लाडनूं में पिछले 10 दिनों में पुलिस ने 150 मोटर साइकिलों को जब्त किया है।
एडीएम छगन लाल गोयल ने पुलिस थाने में व्यापारियों के साथ बैठक लेते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि वे अपनी दुकानें खोलें। उनकी पूरी सुरक्षा की व्यवस्था रहेगी। विधायक मनोहर सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष हनुमान मल जांगिड़, भाजपा अध्यक्ष नाथूराम कालेरा, मुरलीधर सोनी, रामेश्वर सोनी, सुरेश जाजू, बृजेश माहेश्वरी, रमेश सिंधी