शीतलहर ने बदला मौसम
जिले में पिछले दो दिनों से आसमान में घने बादल छाने एवं शीतलहर के कारण सर्दी का प्रकोप अचानक बढ़ गया है।
दो दिन में बदले इस मौसम से जिले भर में गर्म कपड़े पहन कर ही लोग घर से निकल रहे हैं। पूर्व जहां सुबह शाम सर्दी पड़ती थी पूरे दिन तेज धूप के कारण गर्मी का सा माहौल था लेकिन अचानक आए मौसम के इस परिवर्तन से सर्दी का प्रकोप बढ़ गया। डीडवाना में सुबह 10 बजे तक तो बाजार में भी लोगों की आवाजाही कम हो गई, शनिवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे, हालांकि बीच में रुक रुककर धूप निकल रही थी।
रियांबड़ी. सर्दीकी पहली ठंड के साथ कोहरा छाया