मींडा आज से पहली हाईटेक ग्राम पंचायत
एक समाज सेवी सीताराम ने मींडा को चार सीसी टीवी कैमरे, ऑ़फिस में एसी और मेन बाजार में दो मर्करी लाइटों की सौगात से पहली हाईटेक ग्राम पंचायत बना दिया है। रविवार को होने वाले मींडा पंचायत और गौशाला के वार्षिकोत्सव पर इसका उदघाटन नावां एसडीएम परसराम मीणा और सरपंच मूलीदेवी नारनोलिया करेंगी।
समारोह में प्रवासी मींडा क्षेत्र की प्रतिभाओं का समान किया जाएगा। गौशाला अध्यक्ष हीरालाल डूडी ने बताया कि गौशाला ग्रामपंचायत के सामूहिक समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी सीताराम गर्ग, विकास अधिकारी कुचामन सिटी जगदीश राम रेनवाल महावीर संस्थान प्रमुख बीआर भूखर समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। आयोजन सलाहकार सीताराम नारनोलिया ने बताया कि ग्राम पंचायत मींडा में चार सीसीटीवी कैमरे, पंचायत कार्यालय में एसी मुख्य बाजार में दो मर्करी लाइटें लगने से सुरक्षा भी रहेगी। रविवार को अतिथियों के उदघाटन के बाद मींडा जिले की पहली हाईटेक ग्राम पंचायत में शुमार होगी।