ठंड का असर तेज, दिनचर्या गड़बड़ाई
मकराना.शहरमें रविवार को मौसम अचानक बदल गया। आसमान में बादल छा जाने कोहरे के कारण दिन भर सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। इससे सर्दी अचानक बढ़ गई। लोग गर्म कपड़ों में भी सर्दी से धूजते नजर आए। लोग सुबह देर तक घरों से बाहर नहीं निकले। सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहने के बावजूद भी कई जगह लोगों को अलाव से तपते हुए देखा गया। आसमान में बादल छा जाने बारिश के संभावना से क्षेत्र के किसान खुश नजर आए।
सर्दहवाओं ने ठिठुरन बढ़ाई
नावांसिटी. शहरसहित आसपास के क्षेत्र में रविवार को कोहरे के साथ चली तेज हवाओं ने लोगों को घरों में दुबके रहने पर मजबूर कर दिया। अलसुबह से बादलों ओस के साथ तेज हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया। शनिवार रात मौसम अचानक पलटा और आसमान में घने बादलों ने अपना डेरा जमा लिया। तेज-गर्जना के साथ पूरी रात तेज हवाएं चलती रहीं। जो रविवार को पूरे दिन जारी रही। सूर्यदेव के दोपहर तक दर्शन नहीं हो सके। वहीं हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के कारण लोग बेहाल दिखे। अचानक मौसम में हुए परिर्वतन ने लोगों को गर्म कपड़े पहनकर घर से निकलने के लिये मजबूर कर दिया। सर्दी के कारण बाजार में भी सन्नाटा छाया रहा। (शेषपेज 17 पर)
कुचामन में सड़कें सूनी
कुचामनसिटी. शीतलहरके कारण रविवार को शहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। सुबह से ही बदले मौसम के प्रभाव के कारण लोग घर में ही जमे रहे। वहीं दिन में भी सूर्य देव के दर्शन नहीं होने से सर्द हवाओं का असर दोगुना नजर आया। दिन भर आसमान में छाए बादलों से बारिश होने की संभावना नजर रही थी। बादलों की आवाजाही से ही लोग सर्दी से ठिठुरते नजर आए।
दिनमें भी जले अलाव
बेसरोली.कस्बेसहित ग्रामीण अंचल में दिन भर हल्का कोहरा छाए रहने सूर्य बादलों की ओट में छुपे रहने सर्द हवाओं से ठंड का असर बढ़ने से दिनभर लोग गर्म कपड़ों में ही लिपटे रहे। लोग दिन में भी अलाव तापते नजर आए।
11बजे निकला सूरज
सांजू.सर्दीने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। शनिवार शाम को ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गईं। इससे रविवार को सुबह से ही कस्बे में कोहरा छाया रहा। सुबह करीब 11 बजे सूर्यदेवता ने दर्शन दिए। सर्दी बढ़ने के कारण लोग धूप ढूंढते नजर आए। वहीं सर्दी के कारण लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। कई दिनों से सर्दी बढ़ने की आस लगाए बैठे किसान वर्ग में रविवार को आशा की किरण दिखी। सर्दी बढ