प्रथम धामगमनोत्सव 27 से
नावां सिटी. मीठड़ीमें स्थित भादी पीठ में निकुंजवासी भादी पीठाधीश्वर श्रीराधाचरणदास महाराज के प्रथम धामगमनोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। भादी पीठाधीश्वर रेवतीरमण दास महाराज के सानिध्य में 27 दिसंबर को भादी बिहारी युगल सरकार का अभिषेक ध्वजारोहण शोभायात्रा निकाली जाएगी। 28 दिसंबर को राधाकृपा कटाक्ष महायज्ञ का आयोजन होगा। इसी दिन रासलीला रामलीला शुरू होगी जो 5 जनवरी तक चलेगी। 11 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान 5 जनवरी को राधाकृपा कटाक्ष महायज्ञ, श्रीरामचरितमानस, श्रीराधा सहस्रनाम, श्रीमद्भागवत पाठ, श्री गोपाल सहस्रनाम पाठ, यमुनाष्टक, श्री राधाकृपा कटाक्ष पाठ का समापन होगा। इसी प्रकार 6 जनवरी को गोलोकवासी राधाचरणदास महाराज का समाधि पूजन भंडारे के साथ धार्मिक कार्यक्रम का समापन होगा।