बडू सरपंच का किया स्वागत
हरनावां| हुकमपुरामें मंगलवार को बडू की नव निर्वाचित सरपंच रीना माली का ग्रामिणों ने स्वागत किया। इस अवसर पर सरपंच ने बडू चिकित्सालय को क्रमोन्नत कराए जाने सहित विकास का भरोसा दिलाया। इस दौरान ग्रामीणों ने सरपंच उनके पति सुरेश माली का शॉल साफा ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर माल सिंह, मोहनसिंह, लछमण सिंह, कर्ण सिंह, श्योजी सिंह, रुपाराम आदि लोग मौजूद थे।