पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू के दो पॉजिटिव, बच्चों सहित छह और संदिग्ध भी मिले

स्वाइन फ्लू के दो पॉजिटिव, बच्चों सहित छह और संदिग्ध भी मिले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नावां। जिले में मंगलवार को भी स्वाइन फ्लू का प्रकोप जारी रहा। नावां के गांव खारड़ा कला में एक विवाहिता को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। उसका जयपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इसको लेकर मेडिकल टीम ने मंगलवार को कुचामन में सर्वे किया और परिवार के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद टेमी फ्लू दी। आलनियावास के पास स्थित कोडिया मोड में एक वृद्ध स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिला। डीडवाना में छह मौतों के बाद भी प्रशासन की ओर से साफ सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

नावांसिटी | खारड़ाकला निवासी हंसा (20) प|ी मोहन लाल जाट को पिछले दिनों बुखार हुआ। उसे कुचामन के राजकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए लाया गया। प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने स्वाइन फ्लू संदिग्ध मानते हुए जयपुर रेफर किया। जयपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया। स्वाइन फ्लू पॉजिटिव की पुष्टि हुई। हंसा की लगातार हालत बिगड़ने के चलते उसे वेंटिलेटर पर रखा गया।

हंसाके घर में और सदस्य भी बुखार से पीड़ित

हंसाके परिवार में और भी सदस्य बुखार से पीड़ित है। उनका उपचार चल रहा है। हंसा के परिजनों ने बताया कि आयुषी (4) दुर्गा (6) को भी पिछले कुछ दिनों से लगातार बुखार रहा है। उपचार के बाद भी राहत नहीं मिली। नावां के जाब्तीनगर निवासी गोविंदराम (55) को स्वाइन फ्लू संदिग्ध मानते हुए स्थानीय अस्पताल मे ही उपचार शुरू किया गया है।