पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1300 बच्चों को पिलाया स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा

1300 बच्चों को पिलाया स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरके पॉल स्टार शिक्षण संस्थान में मंगलवार को स्कूली छात्राओं को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया। संस्थान के निदेशक श्रीचन्द तुनवाल एवं प्रधानाचार्या शशि शेखावत ने बताया कि विद्यालय के करीब 1300 बच्चों को काढ़ा पिलाकर स्वाइन फ्लू के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

नावांसिटी| मंगलवारको नावां के राजस्थली विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को स्वाइन फ्लू से बचाने के लिए काढ़ा पिलाया गया। मीठड़ी के वैद्य राधेश्याम शास्त्री ने काढे के बारे में बताया।

दयालपुरा|दौलतपुरायुवा मोर्चा के तत्वावधान में दौलतपुरा में स्वाइन फ्लू रोधाी काढ़ा पिलाया गया। अशोक शर्मा ने बताया की वैद्य मनोज शर्मा, सरपंच अनिल सैनी सहित ग्रामीणों ने मिलकर गांव की पांच स्कूलों में विद्यार्थियों लोगों को स्वाइन फ्लू रोधी काढा पिलाया गया। वैद्य शर्मा ने स्वाइन फ्लू से बचाव की जानकारी दी।

धनकोली|कस्बेकेअस्पताल में बाबू खां मंत्री की ओर से स्वाइन फ्लू रोधी काढा पिलाया गया। समिति सदस्य कल्याणमल गौड़, सरपंच रफीक मोहम्मद अस्पताल के कर्मचारियों की मौजूदगी में काढ़ा पिलाया गया।

फ्लूरोधी काढ़ा पिलाया

गोटन| सिहुगांव में भी मंगलवार को राजकीय आयुर्वेदिक विभाग प्रभारी सहदेव राम चौधरी के नेतृत्व में स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया। संस्था प्रधान सुगना राम मेघवाल कार्मिक हरिराम ने 1400 लोगों को काढ़ा पिलाया।

धनकोली. स्वाइनफ्लू रोधी काढ़ा पीने के लिए उमड़े लोग।