पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होड़ के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी

होड़ के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नावां सिटी| एकदूसरे से आगे निकलने की होड़ में लापरवाही से ट्रैक्टर चालक वाहन को खुले आम दौड़ाते हैं जिससे कई बार ट्रॉलियां पलट जाती हैं। इस होड़ के चक्कर में कई बार हादसे हो गए लेकिन ट्रैक्टर चालक पर प्रशासन की कोई लगाम नहीं है।

इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। मंगलवार को भी भागमभाग के चक्कर में एक ट्रॉली पलट कर सड़क किनारे स्थित एक दुकान के पास जाकर गिरी। गनीमत रही कि ट्रॉली पलटी नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मामले के अनुसार मालगाड़ी में नमक लदान करने के लिए एक नमक रिफाइनरी से ट्रैक्टर ट्रॉलियां नमक ले जा रही थीं। ट्रैक्टर चालक पहले पहुंचने की होड़ में वाहनों को सरपट दौड़ा रहे थे। भीवड़ा नाडा बालाजी मंदिर के सामने अचानक एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई और नमक के कट्टे बिखर गए। बाद में ट्रॉली को सीधा कर कट्टों का लदान किया गया।