पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक को प्रतिनियुक्ति पर भेजने का विरोध, स्कूल के लगाया ताला

शिक्षक को प्रतिनियुक्ति पर भेजने का विरोध, स्कूल के लगाया ताला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामशिम्भू पुरा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षक मनोज कुमार को पंद्रह दिन के लिए प्रतिनियुक्ति पर श्यामगढ़ के स्कूल में लगाने के विरोध में सोमवार को नाराजगी जताते हुए विद्यालय पर ताला लगा दिया। प्रदर्शन किया अपने शिक्षक को पुन: शिम्भू पुरा लगाने की मांग की। जानकारी के अनुसार ग्राम शिम्भू पुरा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के अंग्रेजी के अध्यापक मनोज कुमार को शनिवार को श्यामगढ़ विद्यालय में प्रतिनियुक्ति पर भेजने के आदेश दिए गए। सोमवार को विद्यालय में आने पर विद्यार्थियों अभिभावकों को इस बारे में पता चला तो बच्चों की पढ़ाई खराब होने की बात पर ग्रामीणों बच्चों ने स्कूल पर ताला लगा कर विरोध जताया। सूचना पर नावां के नायब तहसीलदार, नोडल अधिकारी राजेन्द्र सिंह मारोठ के सहायक थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। बच्चों ग्रामीणों को समझाया गया। शिक्षक मनोज कुमार को 29 सितंबर को पुन: शिम्भु पुरा विद्यालय में लगाने के आश्वासन पर ताला खोला गया। नोडल अधिकारी ने दूरभाष पर जिला शिक्षा अधिकारी से बात की विद्यार्थियों की मांग से अवगत कराया।