बिजली पोल से टकराया ट्रक
डीडवाना. कुचामनरोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर के पास एक ट्रक बिजली के पोल से टकरा गया इससे 11 हजार केवी लाइन टूटकर सड़क पर गिर गई। विभाग के सहायक अभियंता ओमप्रकाश ने बताया कि अनियंत्रित ट्रक जोर से बिजली के पोल से टकरा गया। इस कारण लाइन टूट गई एवं आधे शहर की बिजली कई घंटों तक बंद रही। ट्रक चालक ने 11 हजार रुपए की जुर्माना राशि विभाग को जमा करा दी।
नावांसिटी. शहरके इमाम चौक स्थित एक बिजली का पोल टूट कर धराशायी हो गया। लोगों ने बताया कि इमाम चौक में स्थित एक लोहे का पोल नीचे से गलने के कारण अचानक गिर गया। बिजली के तार भी टूट कर नीचे गिर गए। तार टूटने से पहले आपस में टकराए इससे लाइन में फाल्ट गया और बिजली बंद हो गया। लोगों ने तुरंत सूचना विभागीय अधिकारियों को दी। डिस्कॉम अधिकारी मौके पर पहुंचे और मुख्य मार्ग से तारों को हटवाया।