पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्वाचक नामावली प्रकाशन के आदेश जारी

निर्वाचक नामावली प्रकाशन के आदेश जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतीराजसंस्थाओं की निर्वाचन नामावलियों को तैयार कर प्रारूप प्रकाशन का कार्यक्रम निर्धारित हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने आदेश जारी कर इसकी तिथियां निर्धारित कर दी हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश बसवाला ने बताया कि जोधपुर हाईकोर्ट द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं के वार्डों के पुनर्गठन पुनर्सीमांकन को अंतिम एवं अधिसूचित करने के संबंध में राज्य सरकार की अधिसूचना पर स्थगन आदेश दिया था।

उच्च न्यायालय की खंड पीठ ने एकल पीठ के स्थगन को वेकेट कर दिया। इससे जिन पंचायतों पंचायत समितियों की मतदाता सूचियों का प्रकाशन नहीं हो सका उनकी निर्वाचन नामावलियों को तैयार कर प्रारूप प्रकाशन किया जाए। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी परसराम मीणा ने बताया कि नामावलियों को तैयार कर प्रारूप प्रकाशन के लिए प्रगणक नियुक्त किए गए हैं। ये प्रगणक दावे और आपत्तियां प्राप्त कर रिपोर्ट करेंगे।

परबतसर में प्रकाशन आज

परबतसर.पंचायतसमिति परबतसर की सभी ग्राम पंचायतों में निर्वाचक नामावलियों प्रारूप प्रकाशन 13 दिसंबर 2014 को करवाकर निर्वाचक नामावलियों को तैयार कराने हेतु सभी ग्राम पंचायतों को वार्डवार प्रगणक, पदाभिहित अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) परबतसर राजेंद्रसिंह चांदावत ने देते हुए बताया कि अर्हता तिथि 01.01.2014 के संदर्भ में किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित होने से छूट गया हो या किसी प्रविष्टियों के संबंध में आपत्ति हो या किसी के नाम में अशुद्धि हो तो निर्धारित आवेदन पत्र भरकर 13 से 22 दिसंबर 2014 तक प्रस्तुत कर दें। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 30 दिसम्बर को किया जाएगा।

आदेश के बाद अब ये रहेगा कार्यक्रम

नएआदेशों के तहत 13 दिसंबर को निर्वाचक नामावलियों के प्रारूप का प्रकाशन, 13 14 दिसंबर को निर्वाचक नामावलियों का वार्डों, मतदान केंद्रों पर पठन, 22 दिसंबर को दावे एवं आक्षेप, 14, 20 21 दिसंबर को विशेष अभियान की तिथियां, 26 दिसंबर को दावों एवं आक्षेपों का निपटारा, 28 दिसंबर को पूरक सूचियों की तैयारी तथा 30 दिसंबर को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया कर दिया जाएगा।