भामाशाह शिविर का शुभारंभ
दयालपुरा| ग्रामपंचायत मुख्यालय ललासरी के आईटी केंद्र में सोमवार को तहसीलदार श्योराम वर्मा एवं सरपंच रामनिवास मण्डा की अध्यक्षता में भामाशाह योजना शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में नरेगा एईएन हरीश तिवाड़ी, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी सुरेश शर्मा, पीएनबी शाखा प्रबंधक दिव्या यादव, ग्राम सेवक सुशीला चौधरी, पटवारी मूलचंद मौजूद थे।
नावांसिटी| गांवपांचोता में भामाशाह योजना के तहत चल रहे शिविर का सोमवार को अतिरिक्त कलक्टर छगनलाल गोयल ने निरीक्षण कर निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्मिकों से भामाशाह कार्ड, आधार कार्ड की जानकारी ली। इस दौरान नावां तहसीलदार विश्वामित्र मीना तथा कुचामन पंचायत प्रसार अधिकारी विनोद कुमार गौड़ मौजूद थे। गोयल ने महाराजपुरा सोलाया में जन सुनवाई की।