विद्यालयों का किया निरीक्षण
नावां सिटी| सरकारीविद्यालयों के एकीकरण के बाद हो रहे विरोध के चलते सोमवार को नायब तहसीलदार सुरजाराम चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर वस्तुस्थिति देखी। चौधरी ने बताया कि एकीकरण के बाद लोगों द्वारा की जा रही शिकायतों पर निरीक्षण कर वस्तुस्थिति जांची की। इस दौरान विद्यालयों की दूरी, छात्रों की संख्या, विद्यालय भवन, अध्यापकों की संख्या, अध्ययन का स्तर आदि की जानकारियां ली। चौधरी ने बनगढ़, बरजन, देवनगर, खिंचड़ो की ढाणी, मीण्डा सहित अनेक गांवों का दौरा किया।