- Hindi News
- गुणवत्ता प्रबंधक सुनिश्चित करेंगे नामांकन डाटा की शुद्धता
गुणवत्ता प्रबंधक सुनिश्चित करेंगे नामांकन डाटा की शुद्धता
जिला स्तरीय अधिकारियों को नियुक्त किया भामाशाह शिविरों में
भामाशाहनामांकन शिविरों के दौरान दर्ज डाटा की गुणवत्ता तथा इसे त्रुटिरहित बनाए रखने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को गुणवत्ता प्रबंधक नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कलक्टर तथा जिला भामाशाह प्रबंधक डॉ. वीना प्रधान ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। कलक्टर द्वारा जारी आदेशों के अनुसार गुणवत्ता प्रबंधक के रूप में नियुक्त जिला स्तरीय अधिकारी अपने आवंटित ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले शिविरों में पूरे समय उपस्थित रहकर गुणवत्ता नियंत्रण टीम का निर्देशन, पर्यवेक्षण तथा नमूना जांच का कार्य करेंगे। साथ ही शिविर के दौरान कम्प्यूटर में फीड होने वाले डाटा की गुणवत्ता एवं शुद्धता बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। शिविर के दौरान गुणवत्ता प्रबंधक गुणवत्ता टीम मशीन ऑपरेटर द्वारा की गई कार्यवाही, पाई गई त्रुटियों तथा दिए गए सुझावों की रिपोर्ट भी जिला भामाशाह कार्यालय को प्र्रस्तुत करेंगे। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि गुणवत्ता कार्य में बरती गई किसी भी लापरवाही के लिए संबंधित की जिम्मेदारी तय कर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।