पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला प्रमुख चौधरी ने कार्यभार संभाला

जिला प्रमुख चौधरी ने कार्यभार संभाला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसकी नवनिर्वाचित जिला प्रमुख सुनीता चौधरी ने रविवार को पौने बारह बजे कार्यभार संभाला और कलेक्टर राजन विशाल के समक्ष पद गोपनीयता तथा स्वच्छ भारत अभियान की शपथ ली।

प्रमुख सुनीता चौधरी को जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर राजन विशाल ने जिला परिषद सभागार में पद गोपनीयता तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई। इससे पहले दोपहर पौने बारह बजे उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करते समय सुनीता चौधरी के साथ उनके पति नावां के पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे। इससे पहले प्रमुख सीट पर बैठने के बाद पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी ने प|ी सुनीता चौधरी को मिठाई खिलाकर जिला प्रमुख पद की बधाई दी। इस दौरान रामधन चौधरी अन्य लोग मौजूद रहे। नागौर में जिला प्रमुख का पद कांग्रेस के खाते में आने पर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी खुशी जताई। पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी जैसे ही जिला परिषद पहुंचे उनके मोबाइल पर गहलोत का फोन आया। गहलोत ने महेंद्र चौधरी फिर उनकी प|ी नव निर्वाचित जिला प्रमुख सुनीता चौधरी को इस जीत की बधाई दी।

पूर्ण बहुमत नहीं होने के बावजूद कराएंगे विकास : सुनीता

नवनिर्वाचित जिला प्रमुख सुनीता चौधरी ने कहा कि जिले में गांव और गरीब का विकास रुक गया है जब से भाजपा सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जनता ने फिर से विश्वास जताया है और अब कांग्रेस नागौर जिले में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। जिला प्रमुख सुनीता चौधरी ने कार्यभार संभालने के तत्काल बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी ने कांग्रेस राज में नावां क्षेत्र के 72 गांवों में बीसलपुर योजना स्वीकृत कराई थी काम भी शुरू हुआ था। मगर भाजपा सरकार ने आते ही उस काम को रोक दिया। हम उस काम को पूरा करवाने के प्रयास करेंगे। जिला प्रमुख सुनीता चौधरी ने कहा कि इंदिरा नहर का पानी नागौर की जनता को मिले इसके लिए भी पूरे प्रयास किए जाएंगे। पंचायतीराज को सशक्त बनाने के लिए हर स्तर पर बिना भेदभाव के काम कराए जाएंगे।

नागौर. जिला प्रमुख चौधरी के पद ग्रहण करने पर मुंह मीठा करवाते महेंद्र चौधरी।