मेले की तैयारियों को लेकर बैठक
शहरके पगल्या वाले बाबा मंदिर के वार्षिकोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार देर शाम को बैठक हुई। बैठक में वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में चर्चा कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। रामेश्वरलाल दुबलदिया ने बताया कि वार्षिकोत्सव 29 सितंबर को मनाया जाएगा। वार्षिकोत्सव की तैयारियों को लेकर सदस्यों से चर्चा कर निर्णय लिए गए।
इस दौरान श्रवण जलान्धरा, मोहनलाल, बाबूलाल दुबलदिया, प्रेमचंद, तेजाराम, ओमप्रकाश, राजेन्द्र, ताराचंद, ओमप्रकाश योगी, माणक योगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।