शिविरों को देखने पहुंचे अधिकारी
नागौर| भामाशाहनामांकन शिविरों में नामांकन डाटा की गुणवत्ता का निरीक्षण करने मंगलवार को कलक्टर डॉ. वीना प्रधान सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी जिले भर में विभिन्न भामाशाह शिविरों में पहुंचे। दोपहर बाद कलक्टर नागौर पंचायत समिति की सेवडी ग्राम पंचायत में चल रहे शिविर में कलक्टर ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परिवारों से संबंधित सूचनाओं की एंट्री गुणवत्ता के साथ की जाए तथा किसी प्रकार की त्रुटि नहीं रहे। उन्होंने ऑपरेटरों को कहा कि जिस परिवार की सूचना फीड की जाए वह सूचना परिवार को बोल कर बताई जाए ताकि त्रुटियों की आशंका नहीं रहे। एडीएम सुरेश चन्द्र ने लाडनूं पंचायत समिति की तंवरा ग्राम पंचायत में शिविर का निरीक्षण किया। जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेंद्र देवड़ा ने भी कुचामन पंचायत समिति की पांचोता ग्राम पंचायत तथा नावां नगर पालिका में वार्ड संख्या 10 11 के शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में कार्मिकों को कहा कि नामांकन के दौरान नाम की स्पेलिंग तथा अन्य किसी भी प्रकार की एंट्री को आश्वस्त होने के बाद ही डाटा में फीड किया जाए। इसके अलावा अतिरिक्त जिला कलक्टर डीडवाना सीएल गोयल तथा सहायक कलक्टर एएच गौरी ने भी विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया।
\\\"अविलम्बनिस्तारित करें सुगम पर दर्ज प्रकरण\\\'
नागौर| कलक्टरवीना प्रधान ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक में कहा कि सुगम समाधान वेब पोर्टल पर दर्ज परिवादों को शीघ्र निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दर्ज होने वाले प्रकरणों को बिना विलम्ब समुचित कार्यवाही करते हुए आमजन को राहत प्रदान की जाए।