दो स्कूलों पर ताला, एक जगह प्रदर्शन
हरनावा/ जायल/ बेसरोली| मकरानापंचायत समिति के पोबेरी गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय से सोमवार को रिलीव हुई एक प्रबोधक शिक्षिका ने मंगलवार को स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया। शिक्षिका के हंगामे से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया।
गौरतलब है कि ग्रामीणों की शिकायत पर ही इस शिक्षिका को रिलीव कर अन्यत्र लगाया गया है। पोबेरी विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामनिवास चौधरी ने बताया कि चार साल से प्रबोधक शिक्षिका संतोष देवी को जुणावां की ढाणी में व्यवस्थागत लगाने के आदेश विद्यालय को नोडल से मिले। इस पर शिक्षिका को सोमवार को रिलीव कर दिया। मंगलवार को इस शिक्षिका ने विद्यालय में आकर हंगामा कर दिया। समझाइश से भी मामला नहीं सुलझा तो नाराज ग्रामीणों ने शिक्षिका के खिलाफ विरोध जताते हुए विद्यालय पर ताला लगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी को फोन लगाए मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया। ग्रामीणों ने ज्ञापन जिला शिक्षा अधिकारी को भेज कर इस शिक्षिका को अन्यत्र लगाने की मांग की। महिला वार्ड पंच पार्वती देवी ने बताया कि यह शिक्षिका आए दिन ग्रामीणों को धमकियां देती है।
जायल|शिक्षकोंके रिक्त पद भरने की मांग को लेकर पिण्डिया के ग्रामीणों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के ताला लगा दिया। ग्रामीण बजरंग सिंह सुमेरसिंह ने नेतृत्व में ग्रामीणों ने बुधवार सुबह 9 बजे मुख्य गेट पर ताला लगाकर स्कूल के सामने धरना दिया। उसकी सूचना विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुभाष मीणा ने नोडल प्रधानाचार्य सालिगराम स्वामी डीईओ को दी। शेषपेज 17 पर