- Hindi News
- किसानों को फसलों की बीमारियों से बचाव के उपाय बताने के निर्देश
किसानों को फसलों की बीमारियों से बचाव के उपाय बताने के निर्देश
कृषिविभाग के कुचामन ब्लाक की बैठक सोमवार को विभाग के सभागार में आयोजित कर फसलों के उत्पादन आैर विभागीय योजनाओं के बारे में समीक्षा की। बैठक में उपनिदेशक कृषि विस्तार हरीश मेहरा ने उपस्थित सभी सहायक कृषि अधिकारियों और कृषि पर्यवेक्षकों से वित्तीय वर्ष में विभाग की योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के बारे मे जानकारी हासिल की। साथ ही उन्होंने फसलों के उत्पादन स्थिति को लेकर भी फीड बैक लिया। मेहरा ने कहा कि बारिश के बाद फसलों के अच्छे उत्पादन की उम्मीद है। उन्होंने सभी कृषि अधिकारियों और कृषि पर्यवेक्षकों इस संबंध में फील्ड में लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। मेहरा ने प्याज और ईसबगोल की फसल मे लगने वाली बिमारियों से बचाव के उपाय किसानों को बताने के भी निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित राजस्थान राज्य बीज निगम के प्लांट मैनेजर रामनिवास जांगिड ने निगम द्वारा वितरित किए गए बीजों से हुए उत्पादन के बारे मेंजानकारी ली। बैठक में कृषि अधिकारी पौध संरक्षण नागौर बृजलाल मंडा, सहायक निदेशक कृषि भंवरलाल शर्मा, कृषि अधिकारी शिशुपाल, मोहनलाल गांधी सहित कुचामन, मकराना, परबतसर, नावां, डीडवाना, मौलासर और लाडनूं के कृषि अधिकारी और कृषि पर्यवेक्षक उपस्थित थे।