मूर्ति अनावरण समारोह कल
हरनावा| गच्छीपुराके चक मादास स्थित शहीद स्मारक पर बुधवार को शहीद राजेंद्र कुमार सैन की मूर्ति का अनावरण मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ के चंपालाल महाराज के सान्निध्य में होगा। समारोह की अध्यक्षता सांसद सीआर चौधरी, मुख्य अतिथि सहकारिता राज्य मंत्री अजयसिंह किलक एवं विशिष्ठ अतिथि मकराना विधायक श्रीराम भींचर, उप जिला प्रमुख रमेश बुगालिया उप प्रधान औंकारसिंह किरडोलिया रहेंगे।