पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान
हरनावा| गांवशिवरासी में 28 दिनों से कुएं का पंप जलने से पेयजल संकट के हालात है। ग्रामीणों को इस कारण अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व वार्डपंच बालूराम प्रजापत ने बताया कि विभाग के अधिकारियों संबंधित ठेकेदार को अवगत करवाने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विभाग की अनदेखी के कारण ग्रामीण परेशान है।