- Hindi News
- स्वीकृति के बाद भी नहीं हुआ ओवरब्रिज का कार्य प्रारंभ
स्वीकृति के बाद भी नहीं हुआ ओवरब्रिज का कार्य प्रारंभ
नावांरेलवे फाटक पर ओवरब्रिज स्वीकृत हुए दो साल से अधिक का समय बीत गया है। रेलवे की लापरवाही के चलते अभी तक इसका निर्माण शुरू नहीं हुआ। इसके चलते हजारों लोग परेशान होते है। अधिकारियों की लापरवाही के चलते आम जन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस फाटक पर नमक के ट्रैक्टरों सहित वाहनों की आवाजाही अधिक होती है। इस फाटक के बंद रहने से वाहनों के साथ ही दमकल एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो रही है। वर्ष 2012 में रेल मंत्री ने ओवरब्रिज बनाने की घोषणा की। लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी यह घोषणा अभी तक अधूरी है। यहां फाटक पर क्रॉसिंग के दौरान कई बार आधे घंटे से भी अधिक समय लग जाता है। रेलवे प्रशासन एवं राज्य सरकार ने ओवरब्रिज की स्वीकृति प्रदान कर दी। रेलवे प्रशासन ने इसकी निविदाएं आमंत्रित करने के बाद ठेका भी दे दिया है। लेकिन संबंधित फर्म द्वारा कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं किया। रेलवे को नमक लदान यात्री भाड़े से करोड़ों रुपए की सालाना आय देने वाले नावां रेलवे स्टेशन की फाटक 24 घंटे में से लगभग तेरह घंटे औसतन बंद रहती है। कई बार ट्रेनों के क्रॉसिंग के समय फाटक करीब आधे घंटे तक बंद रहती है। जिससे फाटक के दोनों ओर करीब आधा किलोमीटर तक जाम लग जाता है। जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आएदिन लगता जाम
अतिव्यस्ततमराजमार्ग पर स्थित रेलवे फाटक के अधिकांश समय बंद रहने के चलते यात्रियों वाहन चालकों को होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के लिये कस्बेवासियों द्वारा अनेकों बार राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार से मांग करने पर नावां रेलवे फाटक पर करीब दो वर्ष पूर्व ब्रिज स्वीकृत हुआ। ब्रिज के लिए राशि तो स्वीकृत हो गई किंतु निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाने के कारण वाहन चालकों राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ओवरब्रिज के चक्कर में अटका सड़क निर्माण कार्य भी
फाटकसंख्या 21 पर ओवर ब्रिज स्वीकृत होने के चलते गर्ल्स स्कूल चौराहे से लेकर सांभर तिराहे तक सड़क निर्माण कार्य भी अटका पड़ा है। गर्ल्स स्कूल चौराहे से लेकर सांभर तिराहे तक सड़क में जगह जगह गड्ढे बने हुए है। सड़क पर बने इन गहरे गड्ढों के कारण हादसों का अंदेशा बना रहता है। वहीं सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा इस मार्ग पर ओवर ब्रिज बनाना प्रस्तावित होने की बात कह कर इस सड़क क