- Hindi News
- छह घंटे बिजली बंद रही, रिफाइनरियों से उड़ने वाले नमक से इंसुलेटर में आया फाल्ट
छह घंटे बिजली बंद रही, रिफाइनरियों से उड़ने वाले नमक से इंसुलेटर में आया फाल्ट
नावां सिटी| क्षेत्रमें गुरुवार को करीब छह घंटे बिजली गुल रही। इसका कारण एक बार फिर नमक रिफाइनरियों से उड़ने वाला नमक का पाउडर ही बना। गुरुवार सुबह मौसम में कुछ नमी आने से फुलेरा से मकराना जाने वाली 132 केवी के तारों इन्सुलेटरों में फाल्ट गया जिसके चलते दोपहर करीब एक बजे से लेकर शाम करीब सवा सात बजे तक बिजली गुल रही। इससे उद्योग धंधे ठप हो गए। सरकारी कार्यालयों में कार्य प्रभावित रहा। बाद में किसी तरह फाल्ट ठीक कर बिजली को बहाल किया जा सका, लेकिन शेष काम होने से शुक्रवार को भी बिजली की आपूर्ति बाधित रहने की आशंका है। बताया जा रहा है 1964 में फुलेरा से मकराना के लिए 132 केवी की लाइन डाली गई थी। इसके बाद इस लाइन के नीचे नावां में भीवड़ा नाडा बालाजी मंदिर के पास नमक रिफायनरियां स्थापित हो गई। इन नमक रिफाइनरियों से उड़ने वाला नमक का पाउडर बिजली लाइनों और इन्सुलेटरों पर जमा हो जाता है। मौसम में नमी आते ही लाइनें इन्सुलेटर में फाल्ट हो जाते हैं। इसका खामियाजा पूरे नावां क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ता है। शेष पेज 13 पर