पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच जनों को किया गिरफ्तार

पांच जनों को किया गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांच जनों को किया गिरफ्तार

मीण्डा| मारोठथाना क्षेत्र में पुलिस ने शांति भंग के आरोप में पांच जनों को गिरफ्तार किया। सहायक थाना अधिकारी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि निवासी बरजन सुजाराम गुर्जर, नानुराम गुर्जर, भीमाराम गुर्जर, गोविंदराम गुर्जर, रामलाल गुर्जर रास्ते को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर एसडीएम नावां के समक्ष पेश किया। वहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।

शांतिभंग में दो गिरफ्तार

गोटन| कस्बेके थाना परिसर के बाहर आपस में लड़ रहे देा जनों को शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मौकाला निवासी भाई प्रकाश तथा मनीराम मेघवाल किसी बात को लेकर आपस में थाना परिसर के बाहर झगड़ रहे थे। पुलिस ने दोनों को समझाइश की परन्तु नहीं माने तो पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया।