- Hindi News
- ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए मिलकर करेंगे काम चौधरी
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए मिलकर करेंगे काम - चौधरी
कांग्रेस के लिए बताया शुभ संकेत
सुनीताचौधरी ने कहा कि जिस तरह से स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद जिला प्रमुख सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है उससे अब लगता है कि कांग्रेस एक बार पुन मजबूती के साथ प्रदेश में खड़ी होगी। चौधरी ने कहा कि नागौर जिले से जो लहर उठती है उसका पूरे प्रदेश में असर पड़ता है और पिछले चुनावों के परिणाम इसके उदाहरण है।
भाजपासदस्यों ने सुनी अंतरात्मा की आवाज
चौधरीके पति पूर्व विधायक एवं पीसीसी महासचिव महेन्द्र चौधरी ने कांग्रेस की विजय पर कहा कि भाजपा की ओर से चुने गए जिला परिषद के सदस्यों ने अपने अंतरात्मा की आवाज सुनी और यही कारण है कि उन्होंने कांग्रेस के पक्ष मे मतदान किया। चौधरी ने जिला परिषद सदस्यों को प्रलोभन देने या दबाव बनाने की बात से इनकार करते हुए कहा कि तो प्रदेश में उनकी सरकार है जिसके माध्यम से वह सदस्यों पर दबाव बनाते और ही उन्होंने धन बल का उपयोग किया है।
जनताको मीठा पानी पिलाने की रहेगी प्राथमिकता
जिलाप्रमुख ने कहा इन्दिरा गांधी नहर बिसलपुर योजना का पानी जनता को मुहैया करवाने का करेंगे प्रयास, विकास में नहीं आने देंगे कमी
नावांसिटी| जिलेकी सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की है। ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल की समस्या से ग्रामीण त्रस्त है वही दूसरी और सरकार द्वार इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। नावां क्षेत्र के 72 ग्रामों के लिए पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा प्रारंभ की गई बिसलपुर पेयजल योजना का कार्य वर्तमान सरकार द्वारा ठप सा कर दिया है वही इन्दिरा गांधी नहर योजना का कार्य भी समय पर नहीं हो रहा है। जनता को मीठा पानी मुहैया करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे