पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामन सिटी. पलटनगेट स्थित श्री जिनेश्वर दास दिगम्बर जैन इंग्लिश मीडियम स्कूल में फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अलग अलग वेशभूषा धारण कर प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजयसिंह चौधरी विधायक नावां थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नटवरलाल कार्यकारी अध्यक्ष कुचामन विकास समिति विशिष्ट अतिथि एमएल माण्डोत, महावीर प्रसाद झांझरी बैंगलोर, ओमप्रकाश झांझरी किरण झांझरी थे। विधायक विजयसिंह चौधरी ने कहा की विद्यालय का वातावरण अच्छा है एवं सैकंडरी परीक्षा में राज्य स्तर पर विद्यालय की छात्रा ने 11वां स्थान प्राप्त किया इसके लिए विद्यालय को बधाई दी। विधायक ने स्कूल को 34 कम्प्यूटर के लिए 5 लाख रुपए विधायक कोष से देने की घोषणा की।