- Hindi News
- किशोर का दिनदहाड़े अपहरण, जंगल में बदमाशों को चकमा देकर भाग छूटा
किशोर का दिनदहाड़े अपहरण, जंगल में बदमाशों को चकमा देकर भाग छूटा
मामराज की 4 वे बातें, जिनसे बची जान
\\\"गाड़ी की सीट के नीचे सुलाया, रात में जंगल में रुके तो मैं भागकर खेजड़ी पर चढ़ गया\\\'
दौसाके पास स्थित भीनावाला निवासी एक 15 साल के किशोर ने अपने अपहरण का प्रयास अपनी सूझबूझ से विफल कर दिया और चार अपहर्ताओं को मंगलवार की देर रात घने जंगल में चकमा देकर भाग छूटा। पता चलते ही अपहर्ताओं ने उसकी तलाश शुरू कर दी तो जान बचाने के लिए वह खेजड़ी के पेड़ पर चढ़ गया। अपहर्ता थक हार कर चले गए तो किशोर एक निजी बस को हाथ देकर उसमें बैठ गया। वह यहां लक्ष्मीतारा टाकीज के पास उतरा। उसने एक टैक्सी को थाने चलने को कहा, टैक्सी वाले ने उसे दस रुपए किराया बताया तो वह फफक फफक कर रो पड़ा। टैक्सी चालक ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस की सूचना पर किशोर के परिजन नागौर पहुंच गए। मामले के अनुसार मामराज (15) पुत्र बद्री नारायण गुर्जर को मंगलवार को अपनी बुआ के घर से गांव जाने के लिए दुला गांव के बाइपास पर खड़ा था। उसकी बुआ का लड़का उसे बाइपास तक छोड़ने आया। भाई के जाने के बाद वह चौराहे से होते हुए बस स्टैंड की ओर जाने लगा।
टैक्सीचालक ने की मदद : मामराजयहां नकास गेट के मेघवालों के मोहल्ला निवासी टैक्सी चालक नंदू आचार्य के पास जा पहुंचा। किशोर ने हड़बड़ाई सी आवाज में थाने चलने काे कहा। नंदू ने दस रुपए किराया बताया तो किशोर के आंसू निकल पड़े। नंदू को अहसास हुआ कि किशोर के साथ कुछ गलत हुआ है। उसने हिम्मत बंधाई। ढाबे पर चाय-नाश्ता करवाकर मामराज से बात तो उसने सारी कहानी बता दी। नंदू ने कुछ दोस्तों की मदद से परिजनों पुलिस को जानकारी दी।
नामलेकर बात नहीं कर थे वो: मामराजके अनुसार आरोपियों ने पेंट शर्ट पहन रखे थे। उनकी भाषा समझ नहीं रही थी। वे एक दूसरे को बिना नाम लिए बुला रहे थे। ऐसे में अपहर्ताओं के इरादे स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। उधर अपहरण के बाद घरवालों ने मामराज को दो से ज्यादा कॉल किए, लेकिन बात नहीं हुई। दौसा के थानेदार शांतिलाल के अनुसार मामराज की कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं है। देर शाम साढ़े आठ बजे के करीब परिजन पुलिस को लेकर नागौर पहुंचे तो पुत्र को देख बिलख पड़े। पुलिस के अनुसार किशोर अभी सहमा हुआ है अपहरण किस इरादे से हुआ पुलिस उसकी पड़ताल कर रही है।
मामराज
34 घंटे की जुदाई के बाद मिलन के आंसू |15 साल का मामराज गुर्जर बुधवार को नागौर के मूंडवा चौराहे पर टैक्