विधायक कोष से बनेगा स्कूल हॉल
नावां सिटी. पांचोताके राजकीय माध्यमिक विद्यालय में हॉल बरामदा निर्माण के लिए नावां विधायक विजय सिंह चौधरी ने आठ लाख पैंतालीस हजार रुपए विधायक कोष से देने की घोषणा की है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक गौड़ ने बताया कि विद्यालय में निर्माण करवाने के लिए नावां विधायक से ग्रामीणों द्वारा मांग की गई थी। जिस पर नावां विधायक ने विद्यालय में एक बड़ा हॉल, बरामदा बिजली फिटिंग, पंखे तथा दरवाजों के लिए आठ लाख पैंतालीस हजार रुपए विधायक कोष से देने की स्वीकृति प्रदान की है।