पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षतिग्रस्त मार्ग पर पलटी ट्रॉली

क्षतिग्रस्त मार्ग पर पलटी ट्रॉली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नावां सिटी. रेलवेस्टेशन जाने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग पर मंगलवार को नमक से लदी ट्रॉली पलट गई। जानकारी के अनुसार नावां रेलवे साइडिंग पर नमक लदान होने के लिए एक मालगाड़ी खड़ी थी। इससे ट्रैक्टर ट्रॉलियों द्वारा नमक प्लांटों से नमक के कट्टे लाकर भरे जा रहे थे। एक ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक नमक का लदान कर रेलवे फाटक के पास से रेलवे साइडिंग पर जाने वाले मार्ग से गुजर रहा था। मार्ग क्षतिग्रस्त होने से ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। इससे नमक के कट्टे सड़क पर बिखर गए। बाद में नमक के कट्टों को हटवा कर रास्ता सुचारू करवाया गया।