पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाय और धर्म दोनों को भूली भाजपा : अशोक गहलोत

गाय और धर्म दोनों को भूली भाजपा : अशोक गहलोत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जोधियासी/सुजानगढ़

पंचायतचुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए बुधवार को तहसील के ग्राम कांधलसर में हुए शिंभुराम ढाका की मूर्ति का अनावरण एवं किसान सम्मेलन में दिग्गज नेताओं ने शिरकत की तथा भाजपा के एक साल कार्यकाल की आलोचना की।

किसान सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सत्ता में आते ही भाजपा गाय धर्म दोनों को भूल गई है, इसी कारण उसने गोशाला का अनुदान एवं धार्मिक तीर्थ यात्रा की योजना को बंद कर दिया।

लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद डोटासरा की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक वर्ष में बदले की भावना से कार्य किया है। प्रदेश में विकास एवं कानून व्यवस्था दोनों ही खराब हो गई है। इस सरकार की सोच को लकवा मार गया है। उन्होंने कहा कि उतराखंड में आई त्रासदी में मृतकों के परिजनों को कांग्रेस सरकार की ओर से दी गई नौकरी पर भाजपा अड़ंगा लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांधलसर गांव से आज से ही पंचायत चुनाव की तैयारियों का आगाज हो गया है।

सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा सरकार पर सीधा कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार जनता की गाढ़ी कमाई से एक वर्ष की उपलब्धि का जश्न मनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी विकास कार्य बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार सरकारी स्कूलों को बंद करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि जनता के भरोसे हमने उप चुनाव में सरकार की नींद तोड़ी थी।

जोधियासी. ग्रामकांधलसर में हुए शिंभुराम ढाका की मूर्ति का अनावरण एवं किसान सम्मेलन में स्थापित प्रतिमा और इस मौके पर दूर दूर से पहुंचे लोग।

जोधियासी. किसानसम्मेलन में पूर्व सीएम गहलोत कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट।

पायलट और डूडी का स्वागत

चूरूजिले के कांदलसर गांव में स्वतंत्रता सेनानी शिंभू राम ढाका की प्रतिमा का अनावरण कर नागौर पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का बुधवार को स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

मूंगफली खरीद केंद्र अब तक नहीं खोले : मेघवाल

पूर्वमंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने कहा कि सरकार ने मूंगफली खरीद के लिए खरीद केंद्र अब तक नहीं खोले जिससे किसानों में रोष है। उन्होंने कहा कि क्